Rajasthan Education Department Vacant Post 2025 राजस्थान माध्यमिक एवं प्रारम्भिक स्कूल शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को लेकर स्थिति स्पष्ट है राजस्थान शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों में 1 लाख से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं यह पद प्रधानाचार्य से लेकर के तृतीय श्रेणी शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के शमिल है जिसमें सबसे बड़ी भर्ती तृतीय श्रेणी शिक्षको की होने वाली है।

Rajasthan Vacant Post in Education Department 2024:
राजस्थान शिक्षा विभाग में जल्द ही विभिन्न पदों पर भर्ती करने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त 01 लाख पदों को वर्ष 2025-26 भर्ती प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा।
राजस्थान शिक्षा विभाग जैसे बड़े महकमे में 1.17 लाख पद रिक्त पड़े है। जिन पर समय पर भर्ती प्रक्रिया की जाए तो बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने के साथ ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सकेगी।
राजस्थान शिक्षा विभाग में खाली पदों की संख्या:
राजस्थान शिक्षा विभाग में REET भर्ती के अलावा अन्य पदों पर जैसे प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, स्कूल व्याख्याता, शिक्षक ग्रेड 2, शारीरिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के कितने पद रिक्त है।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती न होकर प्रमोशन के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाता है जहाँ प्रधानाध्यापक एवं स्कूल व्याख्याता के पदों को प्रमोशन देकर उक्त पद पर चयन किया जाता है।
Rajasthan Shiksha Vibhag खाली पदों की संख्या:
शिक्षा विभाग पाठ्यक्रम पूरा करवाए बिना तथा विषय अध्यापकों की कमी के बीच परीक्षाए करवा रहा है। यहां तक कि बोर्ड परीक्षाओं के अलावा जिला समान परीक्षा भी शुरू हो चुकी है। 01 मई से नया सत्र शुरू हो जाएगा लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं।
प्रदेश भर की माध्यमिक शिक्षा के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों के चलते शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पढ़ाई व्यवस्था पटरी से नहीं उतरे, इसके लिए विद्या संबल योजना लाई गई लेकिन यह भी नियमों की स्पष्टता के अभाव में अटक गई ।
पद नाम | स्वीकृत | कार्यरत | रिक्त |
प्रधानाचार्य | 17952 | 10328 | 7624 |
उप प्रधानाचार्य | 12424 | 4859 | 7565 |
व्याख्याता | 55019 | 37536 | 17483 |
वरिष्ठ अध्यापक | 91139 | 65982 | 25157 |
अध्यापक | 103148 | 87184 | 15964 |
शारीरिक शिक्षक 2nd | 4029 | 1919 | 2110 |
शारीरिक शिक्षक 3rd | 10893 | 8998 | 1895 |
वरिष्ठ सहायक | 5667 | 3768 | 1899 |
कनिष्ठ सहायक | 12544 | 9241 | 3303 |
लाइब्रेरियन 3rd | 2991 | 1965 | 1026 |
कंप्युटर अनुदेशक | 9862 | 5276 | 4586 |
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 27294 | 6477 | 20817 |
प्रयोग शाला सहायक | 4225 | 3255 | 970 |
प्रयोग शाला परी. | 1470 | 267 | 1203 |